फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्वाइन फ्लू के दो नए मरीज मिले, संख्या बढ़कर 24 हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। मौसम में बदलाव के साथ जिले में बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को स्वाइन फ्लू के दो नए मरीजों की पुष्टि की है। नए मामलों के साथ इस साल जिले में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। सभी मरीज निजी अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, नए मरीज सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार की शिकायत के बाद निजी अस्पतालों में चिकित्सकीय परामर्श के लिए पहुंचे थे। चिकित्सकों की सलाह पर उनकी स्वाइन फ्लू की जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों के संपर्क में आए लोगों की पहचान शुरू कर दी है, ताकि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जा सकें।
विज्ञापन


जिले में अब तक 1500 से अधिक लोगों की स्वाइन फ्लू की जांच की जा चुकी है। इनमें 24 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें संदिग्ध मरीजों की निगरानी कर रही हैं। साथ ही लोगों को वायरल संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या भी 15 है और मलेरिया के 3 हैं। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि स्वाइन फ्लू के दो नए मरीज मिले हैं। सभी निजी अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। विभाग की ओर से मरीजों के संपर्क में आए लोगों की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें