फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: युवक की हत्या के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक चार आरोपियों को पकड़ा गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मुजेसर थाना क्षेत्र की यादराम कॉलोनी स्थित खेतों में युवक की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सरूरपुर निवासी अरविंद उर्फ मोनू और मोतीलाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अरविंद ने अपने साथियों के साथ मिलकर तेजधार हथियार से सचिन का गला रेता था। वहीं मोतीलाल ने सचिन को बंधक बनाकर रखने के लिए अपना कमरा मुहैया कराया था।
विज्ञापन


श्यामनगर, सरूरपुर निवासी जगबीर ने शिकायत में बताया था कि उसका बेटा सचिन 2 नवंबर को फैक्टरी में काम करने गया था, लेकिन घर नहीं लौटा। 4 नवंबर को उसका शव यादराम कॉलोनी के पास खाली खेतों में मिला था। उसके गले पर चोट के निशान थे। इस संबंध में थाना मुजेसर में हत्या की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की जांच क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 को सौंपी गई थी। पुलिस ने पांच नवंबर को अंकित और सोनू को गिरफ्तार किया था। दोनों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई और बाद में जेल भेज दिया गया। अब 11 नवंबर को अरविंद उर्फ मोनू और मोतीलाल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें