फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हत्या के मामले में दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
22 अप्रैल की रात डबुआ क्षेत्र में वारदात को अंजाम देने का आरोप
विज्ञापन

बल्लभगढ़। थाना डबुआ क्षेत्र में हत्या कर शव को कूड़े में फेंकने के मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान आरोपी प्रेमचंद (42) तथा अजेन्द्र (24) निवासी उत्तम नगर डबुआ के है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि प्रेमचंद मृतक जयबीर का साढू है तथा अजेन्द्र प्रेमचंद का बेटा है।
विज्ञापन

आरोप है कि इन्होंने मृतक के शव को ठिकाने लगाने के लिए स्थान की जानकारी दी थी और जयवीर की डेड बॉडी को ठिकाना लगाने के लिए चंद्रप्रकाश और जितेंद्र उर्फ गुड्डू के साथ गए थे। जिनको अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 23 अप्रैल को जयबीर की डेड बॉडी पाली डबुआ रोड पर मिली थी। घटनाक्रम के संबंध में मृतक के भाई धर्मवीर की शिकायत पर थाना डबुआ में हत्या की धारा में मामला दर्ज किया गया था। मृतक की पत्नी व साले चंद्र प्रकाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें