बल्लभगढ़। एनआईटी क्षेत्र में दिनदहाड़े दो बदमाशों ने एक फर्नीचर व्यापारी को रोककर उसकी जेब से 3400 रुपये निकाल लिए। पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एनआईटी निवासी अनिल भाटिया ने बताया कि 4 जुलाई को वह स्कूटी से दुकान से सामान लेने के लिए खत्री चौक की ओर जा रहे थे। जब वह एनएच-2 स्थित चौहान ढाबे के पास पहुंचे तो दो अज्ञात युवकों ने उन्हें रोककर वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग गए। संवाद