फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। अनखीर व सेक्टर-16 चौकी क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक व एक बुजुर्ग की मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सेक्टर-16 चौकी क्षेत्र में पीड़ित सोमनाथ ने दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-29 के रहने वाले हैं। उनका बेटा रजत (29) जवाहर कॉलोनी से बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे घर लौट रहा था। ओल्ड फ्लाईओवर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। रजत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एशियन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दूसरी घटना अनखीर चौकी क्षेत्र में सेक्टर-21 लालबत्ती के पास हुई। एसजीएम नगर निवासी पंकज ने दी शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार शाम को वह सेक्टर-16 की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक चालक ने लापरवाही से चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में उनके पिता कुंदनलाल (62) ट्रक के टायर के नीचे आ गए। लोगों के मदद से उन्हें एशियन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें