फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: थार की टक्कर से दो घायल, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। तिगांव क्षेत्र में 26 अप्रैल को तेज रफ्तार थार की टक्कर से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का सेक्टर-8 स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव कौराली निवासी रामगोपाल ने तिगांव थाना में दी शिकायत में बताया कि 26 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे उनके परिजन चाचा प्रेमपाल के दाह संस्कार के बाद अटाली रोड स्थित श्मशान घाट से वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आई थार ने चचेरे भाई हरपाल तथा रिश्तेदार लखपत निवासी गांव असावटी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि थार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें