फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नाली से कचरा निकालने के लिए दो पक्ष भिड़े, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सागरपुर गांव में पहले कहासुनी के बाद रात और सुबह हुई मारपीट
विज्ञापन

नंबर गेम-18 लोगों समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव सागरपुर में नाली से कचरा निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के परिवार पर ईंट-पत्थर, लाठी, जेली और फावड़े से हमला किया। मारपीट में छह लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 18 लोगों समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव सागरपुर निवासी नरवीर ने बताया कि 28 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे नाली से कचरा निकालने को लेकर पड़ोसियों के साथ कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसके बाद पड़ोसी दाताराम, राजकुमार, गिरधारी, विष्णु, संतराम सहित परिवार के अन्य सदस्यों और कुछ रिश्तेदारों ने उनके परिवार पर हमला किया। इस दौरान नरवीर, जोगिंदर, सीमा, प्रीति और सुखबीर सहित परिवार के अन्य सदस्यों को चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दिन सुबह करीब सात बजे गिरधारी ने उसे बुलाया और थप्पड़ मार दिया। इसके बाद आरोपियों ने दोबारा मारपीट की, जिसमें नरवीर, उसके बेटे संजीव और भाई जोगिंदर को चोटें आईं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें