फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जन्मदिन की पार्टी के दौरान दो गुटों में झड़प, कनाड़ा से पढ़ाई कर रही छात्रा को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टी में गाना बदलने को लेकर हुआ विवाद, बीच-बचाव करने आए बिल्डर पिता से भी मारपीट की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के ओमैक्स वर्ल्ड स्ट्रीट स्थित एक क्लब में जन्मदिन की पार्टी के दौरान गाना बदलने को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि क्लब में मौजूद युवकों ने युवतियों के साथ बदसलूकी की और उन्हें बालों से घसीट-घसीटकर पीटा। इस हमले में बीच-बचाव करने आए बिल्डर रमन ग्रोवर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीपीटीपी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सेक्टर-21ए निवासी बिल्डर रमन ग्रोवर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी महक कनाडा में पढ़ाई करती है और इन दिनों छुट्टियों में घर आई हुई है। 26 मार्च को उसका जन्मदिन था। रमन ने अपने परिचित नीरज चितकारा के क्लब में बेटी और उसके दोस्तों के लिए पार्टी रखी थी। रात करीब 12 बजे वे बच्चों को क्लब छोड़कर घर लौटे ही थे कि बेटी का फोन आया कि वहां मौजूद कुछ लड़के उनके साथ बदतमीजी कर रहे हैं।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष के अनुसार, महक ने क्लब में गाना बदलने की गुजारिश की थी, जिस पर वहां मौजूद सिम्मी अरोड़ा नामक युवती से बहस हो गई। आरोप है कि सिम्मी ने महक को थप्पड़ मार दिया और फोन कर अपने रिश्तेदारों व दोस्तों को बुला लिया। इसके बाद वैभव अरोड़ा सहित 10-12 युवकों ने क्लब में पहुंचकर हमला कर दिया। हमलावरों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा और उनके बाल पकड़कर घसीटे। रमन ग्रोवर का आरोप है कि मारपीट के दौरान उनकी बेटी के कान की डायमंड बाली भी छीन ली गई, जिसकी कीमत लगभग साढ़े 10 लाख रुपये है।
विज्ञापन


इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। बीपीटीपी थाना प्रभारी अरविंद ने बताया कि दोनों पक्ष क्लब मालिक के जानकार हैं। पुलिस को शिकायत मिल चुकी है और क्लब में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में क्लब संचालक के बेटे रिशित को गिरफ्तार कर लिया गया है। टीम आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें