फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बोनस कटौती पर दूसरे दिन भी जारी रहा कंपनी कर्मचारियों का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-28 में सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा की कंपनी में नारेबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-28 स्थित बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा की कंपनी शाही एक्सपोर्ट में बोनस में की गई भारी कटौती के विरोध में शनिवार को भी विरोध जारी रहा। करीब 200 से अधिक महिला और पुरुष कर्मचारी कंपनी के बाहर एक पार्क में इकट्ठा होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। तनाव बढ़ता देख मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

शाही एक्सपोर्ट जो बड़े पैमाने पर लेडीज क्लोथिंग एक्सपोर्ट का काम करती है, उसमें करीब 6000 कर्मचारी कार्यरत हैं। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन अपने फायदे के लिए लगातार उनके हक पर कैंची चला रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि कोरोना काल से पहले उन्हें सैलरी के साथ 20 प्रतिशत बोनस दिया जाता था, पर अब सिर्फ 8 प्रतिशत कर दिया है। प्रदर्शन में शामिल महिला कर्मचारी रेनू ने बताया कि बोनस कटने से हर कर्मचारी को साल में करीब 30 हजार रुपये का नुकसान हो रहा है
विज्ञापन


शनिवार को जब महिला कर्मचारी कंपनी के मुख्य गेट के सामने बैठ गईं और हंगामा बढ़ने लगा, तो प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों को समझाने और काम पर लौटने की अपील की, लेकिन कर्मचारी बोनस बढ़ाने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कर्मचारियों ने बोनस की मांग को लेकर काम बंद किया है और शुक्रवार के बाद शनिवार को भी प्रदर्शन जारी रहा। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और कर्मचारियों से बातचीत की जा रही है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें