फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौत, दूसरे मामले में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर के अलग-अलग इलाकों में हुए सड़क हादसों में बृहस्पतिवार को दो लोगों की मौत हो गई। पहले मामले में ट्रैक्टर की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हुई। दूसरे मामले में झाड़सेतली के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की जान चली गई। पुलिस ने दोनों मृतक के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।
श्याम नगर निवासी सुरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिता मनीराम मिस्त्री का काम करते थे। वह मकान बनाने के ठेके भी लेते थे। बुधवार सुबह अपने भतीजे भगीरथ के साथ काम पर जाने के लिए अनखीर चौक के पास खड़े होकर ऑटो का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान गलत दिशा से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने मनीराम पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घायल मनीराम को अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने मनीराम को मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मामला सेक्टर-58 थाना क्षेत्र का है। राकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बड़ा भाई रिंकू ग्रेटर कैलाश दिल्ली में नौकरी करता है। मंगलवार को वह बाइक से घर आ रहा था। झाड़सेतली में हनुमान मंदिर के पास उनकी बाइक को पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर रिंकू गड्ढे में गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने रिंकू को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें