फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। अलग अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में भिजवा दिया है। अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लकड़पुर के शिवदुर्गा विहार निवासी राजीव कुमार ने बताया कि वह मूलरूप से बिहार का रहने वाला है और फरीदाबाद में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। उसका भाई भोला कुमार भी अपने परिवार सहित शिव दुर्गा में रहता है। भोला काफी दिनों से बिहार गया हुआ है। उसकी पत्नी मुनीता (33) भी कंपनी में नौकरी करती थी। आठ अप्रैल शाम करीब साढ़े छह बजे वह किसी काम से बदरपुर बॉर्डर आई थी। जब वह लक्कड़पुर फाटक के पास पहुंची तो गाड़ी चालक ने मुनीता को पीछे से टक्कर मारकर गिरा दिया। टक्कर से उसे काफी चोटें आई। उसको इलाज के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया।
दूसरे मामले में पद्म नगर निवासी ओम प्रकाश ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-9 के गेट नंबर एक पर सुरक्षा कर्मी के तौर पर ड्यूटी करता है। नौ अप्रैल शाम करीब सात बजे उसे दुर्घटना होने की आवाज सुनाई दी। वह अपने जो साथी रामस्वरूप के साथ ने गेट के बाहर आकर देखा कि सड़क पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। उन्होंने घायल को अस्पताल में ले गए। यहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें