फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सड़क निर्माण के लिए दो दिन का सांकेतिक धरना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने दी चेतावनी, दो दिन में काम शुरू करने की निश्चित तारीख नहीं बताई तो 2 अक्तूबर से भूख हड़ताल शुरू करेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पल्ला-सेहतपुर रोड के निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने शनिवार से दो दिन का सांकेतिक धरना शुरू कर दिया। सड़क की बदहाली से परेशान लोग अपना काम छोड़कर धरने पर बैठे और प्रशासन को उसके पुराने वादे याद दिलाए। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन के धरने के दौरान सड़क निर्माण शुरू करने की निश्चित तारीख नहीं बताई गई तो वे 2 अक्तूबर से भूख हड़ताल शुरू करेंगे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पल्ला-सेहतपुर रोड लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन हादसे होने से लोग चोटिल हो रहे हैं। उनका आरोप है कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने और मुलाकात करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन

धरने पर बैठे सतपाल, कंचन मिश्रा, राजकुमार और राजू ने बताया कि क्षेत्र के लोग कई वर्षों से टूटी सड़क की समस्या झेल रहे हैं। जब भी वे अधिकारियों के पास सड़क निर्माण की मांग लेकर जाते हैं तो जल्द काम शुरू कराने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन समय बीतने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा।
विज्ञापन

जलभराव के कारण दुर्घटनाओं का खतरा
स्थानीय निवासी पुष्पिंदर और अमोद ने बताया कि बरसात के दौरान सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है। जगह-जगह जलभराव होने से सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। कई बार पानी इतना अधिक भर जाता है कि लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो जाता है। जलभराव के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें