फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तंजानिया की महिला से सामूहिक दुष्कर्म के दो दोषियों को 20-20 साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत ने दोनों पर 1.01 लाख का जुर्माना भी लगाया
विज्ञापन

महिला थाना एनआईटी में 22 नवंबर 2020 को दर्ज हुई थी एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। तंजानिया की महिला से फरीदाबाद में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म के दो दोषियों को जिला अदालत ने 20-20 साल कैद की सजा दी है। पुख्ता सबूतों व गवाहों के आधार पर दोनों आरोपियों जॉन व अमन को दोषी करार देते हुए अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पुरुषोत्तम कुमार की अदालत ने सजा पर फैसला सुनाया है।
अदालत ने दोनों पर 1.01-1.01 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। महिला थाना एनआईटी में ये एफआईआर सामूहिक दुष्कर्म व बंधक बनाने की धाराओं में 22 नवंबर 2020 को दर्ज हुई थी। तंजानिया की 28 साल की महिला दिल्ली में रहती थी। उसकी पहचान फरीदाबाद के सेक्टर-49 निवासी जॉन से थी। जॉन ने 20 नवंबर 2020 को महिला को पार्टी के बहाने सेक्टर-49 के मकान पर बुलाया। यहां पर जॉन का दोस्त दिल्ली प्रह्लादपुर निवासी अमन भी था। सभी ने पार्टी के दौरान शराब पी। फिर जॉन व अमन ने महिला से शारीरिक संबंध बनाने को कहा तो महिला ने इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के अनुसार दोनों आरोपियों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया। बाद में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और गाड़ी में बैठाकर दिल्ली छतरपुर मेट्रो स्टेशन छोड़ आए। महिला ने वहां से पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी और फिर एम्स अस्पताल पहुंच गई। एम्स में महिला का मेडिकल हुआ। मामला फरीदाबाद पुलिस तक पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने दिल्ली जाकर महिला से संपर्क किया। फिर 22 नवंबर 2020 को मामले में एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। फिर उनके खिलाफ चालान तैयार कर अदालत में पेश किया। ट्रायल में सामने आए सबूतों व गवाहों के आधार पर अब अदालत ने दोनों आरोपियों को सजा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें