संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित 8वें ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शिरडी साईं बाबा स्कूल की दो छात्राओं ने मेडल प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। चैंपियनशिप में विशाखा और टीना ने हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए ब्रांच मेडल अपने नाम किया। अध्यक्ष डॉ. मोतीलाल गुप्ता ने कहा कि समय को देखते हुए बच्चियों को आत्मरक्षा सीखना बहुत आवश्यक है। आत्मरक्षा से बच्चों में आत्मविश्वास आता है। प्रिंसिपल बीनू शर्मा ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों पर गर्व है। उन्होंने बताया कि बच्चों को कराटे इंचार्ज हरीश शर्मा ने प्रशिक्षण दिया।