फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एटीएम कार्ड चोरी कर पैसे निकालते दो पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। गांधी कॉलोनी से एटीएम कार्ड चोरी करने के बाद उसे बदलकर बांके बिहारी मंदिर के पास एटीएम से करीब 26 हजार रुपये निकाल रहे दो युवकों को मंगलवार दोपहर लोगों ने पकड़ लिया। कार्ड चोरी का शक होने पर पीड़ित ने दोनों का पीछा किया था।
विज्ञापन

एटीएम से रुपये निकालते समय उसने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए और दोनों को पकड़ लिया। लोगों ने आरोपियों की पिटाई करने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों के पास से 10 से अधिक एटीएम कार्ड भी बरामद हुए हैं। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें