फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बिना नंबर प्लेट की स्कूटी से मिली दो पेटी शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सोहना रोड पर जाम खुलवाने के दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की स्कूटी को रुकने का इशारा किया तो चालक उसे मौके पर छोड़कर पैदल भाग गया। पुलिस ने स्कूटी की जांच की तो आगे के पायदान पर देशी शराब के दो पेटी पव्वे मिले।
विज्ञापन

पुलिस ने स्कूटी और शराब कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ हरियाणा आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार 12 अगस्त को सिपाही मंगल सिंह विक्टर-5 पर तैनात थे। कांस्टेबल योगेश के साथ पीर बाबा से आगे सोहना रोड पर जाम खुलवा रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर की काले रंग की स्कूटी आती दिखाई दी। पुलिसकर्मी के रुकने का इशारा करते ही चालक स्कूटी छोड़कर जाम का फायदा उठाकर भाग गया। जांच में स्कूटी के आगे-पीछे नंबर प्लेट नहीं मिली और पायदान पर देशी शराब के दो पेटी पव्वे रखे मिले। पुलिस ने स्कूटी और शराब कब्जे में लेकर संजय कॉलोनी चौकी पहुंचाया। इसके बाद थाना मुजेसर में प्राथमिकी दर्ज की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें