फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तेज बारिश से एनएचपीसी रेलवे अंडरपास में डूबीं दो कारें, सवारों को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- कारों में सवार लोगों को आसपास के लोगों ने रस्से और सीढ़ी की मदद से बाहर निकाला

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शुक्रवार को बारिश आफत बनकर बरसी। इस दौरान एनएचपीसी रेलवे अंडरपास में कई फीट पानी भर गया। इसमें सुबह के समय दो कारें अंडरपास में निकलते समय फंसकर डूब गईं। वहीं, गाड़ियों में सवार लोगों को स्थानीय लोगों ने रस्से और सीढ़ी की मदद से बाहर निकाला। गाड़ी में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। हालांकि, यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसे देख लोग हैरान हो रहे हैं।

स्थानीय निवासी निश्चय भड़ाना ने बताया कि अंडरपास में सीवर ओवरफ्लो होने से बहुत ज्यादा पानी भर गया। बारिश के कारण दृश्यता कम रही। वाहन चालक पानी का अंदाजा नहीं लगाए पाए। गनीमत रही कि समय पर स्थानीय लोगों ने रस्सी की मदद से एक गाड़ी में सवार देो लड़कियों को पहले रस्से की मदद से गाड़ी की खिड़की से खींचकर बाहर निकाला और फिर सीढ़ी की सहायता से ऊपर चढ़ाया। इसके बाद दूसरी कार में सवार बाप-बेटे को निकाला गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना ग्रीन फील्ड चौकी प्रभारी को दी। उन्होंने बैरिकेडिंग कर अंडरपास को बंद करवाया।
विज्ञापन

-
बता दें, कि एनएचपीसी अंडरपास में हर साल मानसून में गाड़ियां फंसतीं हैं। ग्रीन फील्ड आरडब्ल्यूए पदाधिकारी ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री के सामने कई बार इस समस्या को उठा चुके हैं, लेकिन अधिकारी कोई सुनवाई नहीं करते। इस अंडरपास में ओवरफ्लो होने वाले सीवर की सफाई का काम मुख्यमंत्री ने नगर निगम को सौंपा था। नगर निगम कर्मचारियों ने केवल खानापूर्ति करके छोड़ दिया है। यहां फिर से पहले वाली स्थिति उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन

रोक थी लेकिन बेरिकेडिंग को हटाकर लोग पार कर रहे थे अंडरपास
अंडरपास पर निकलने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बारिश के दिनों में रोक लगा रखी थी। इसके बावजूद लोग जान पर खेलकर वहां से निकलते हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने बेरिकेडिंग भी लगा रखी थी, लेकिन लोगों ने उसे हटा दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें