फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: घरेलू कलह में दो दिन में दो भाइयों ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। घरेलू कलह में बड़े भाई की आत्महत्या के अगले ही दिन छोटे भाई ने भी फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार की शाम करीब 6:30 बजे एसी नगर निवासी 30 वर्षीय ऑटो चालक केशव कुमार ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पता चला कि केशव के बड़े भाई रूपेश(37), जो सेक्टर-55 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहते थे ने भी एक दिन पहले बुधवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली थाना के जांच अधिकारी महेंद्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों घटनाओं के पीछे घरेलू कलह की बात सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें