फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फॉर्च्यूनर की टक्कर से 2 सगे भाईयों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बहनें गंभीर घायल, रक्षाबंधन का त्योहार मनाकर लौट रहे थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। रक्षाबंधन का त्योहार मनाकर लौट रहे एक परिवार की खुशियां शनिवार सुबह सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। मांगर पुलिस चौकी के पास डेरा कट मोड़ पर फरीदाबाद जाने वाली बस का इंतजार कर रहे चार सगे भाई-बहनों को तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने कुचल दिया।
हादसे में दोनों सगे भाइयों अखिलेश (35) और अवधेश मौर्या (23) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी दो बहनें सरोज (30) और राजकुमारी (26) गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतकों के चाचा ननहू निवासी दिल्ली के अनुसार, छोटा भाई अवधेश मौर्या, बहन सरोज और छोटी बहन राजकुमारी रक्षाबंधन पर अपने बड़े भाई अखिलेश के पास गांव छोटा बास, भाटी खुर्द नई दिल्ली आए थे। शुक्रवार रात सभी अखिलेश के घर रुके थे। यह हादसा 29 अगस्त की सुबह करीब 6:30 बजे गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर हुआ। अखिलेश अपनी बहनों सरोज व राजकुमारी व छोटे भाई अवधेश को फरीदाबाद जाने वाली बस में बैठाने के लिए डेरा कट मांगर चुंगी पहुंचे थे। चारों मुख्य सड़क के किनारे खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। उसी समय गुरुग्राम की ओर से आ रही अनियंत्रित फॉर्च्यूनर कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घायलों को बीके अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया। बड़ी बहन सरोज की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली के ट्रामा सेंटर (आईसीयू) रेफर किया गया है, जबकि राजकुमारी का इलाज फरीदाबाद के अस्पताल में जारी है। हादसे के वक्त सरोज का बेटा संदीप थोड़ी दूर खड़ा होने के कारण सुरक्षित बच गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मृतकों के चाचा ननहू से शिकायत लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें