फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फास्ट फूड विक्रेता के साथ मारपीट करने वाले दो भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर 7 मार्केट में फास्ट फूड विक्रेता के साथ मारपीट करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान दीपक (23) व शिव कुमार (25) निवासी हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि दीपक ने अर्जुन बलदेव के साथ मिलकर सेक्टर 7 में एक दुकान किराये पर ले रखी है। जिनका मासिक किराया 30000 है। इस दुकान के सामने दीपक अर्जुन व बलदेव तीनों फास्ट फूड की रेहड़ी लगाते हैं। दीपक लगभग 9 साल से यहां पर रेहड़ी लग रहा है जबकि अर्जुन ने अभी 8 महीने पहले ही अपना काम शुरू किया था। अर्जुन ने काम की शुरुआत की थी इसलिए शुरू में उसका किराया 7000 लिया गया था। कुछ दिन बाद 9000 कर दिया। अब अर्जुन का काम चल गया था इसलिए उसका किराया 10000 करने के लिए दीपक ने कहा था। जिस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी कहासुनी झगड़े में तब्दील हो गई। जिसमे दीपक व शिव ने अर्जुन पर लात व घूसों से हमला कर घायल कर दिया। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें