फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालिक ले गया मौत के मुंह तक: बरात में लाइट पकड़ने वाले दो लड़कों की दर्दनाक मौत, पिता ने रोका पर न माना ताहिर

Sun, 02 Mar 2025 06:07 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह

सार

मामले के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं इस मामले में अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
दो युवकों की करंट लगने से मौत - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी में लाइटिंग का काम कर रहे दो लड़कों की करंट लगने से मौत होने का मामला सामने आया है। मृतकों के परिजन की शिकायत पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जबकि शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन

मना करने के बावजूद मालिक ले गया काम पर
हरियाणा के थाना शहर नूंह के गांव शाहपुर नंगली निवासी बलबीर पुत्र गोविंदराम ने पुलिस को शिकायत दी कि शाहपुर नंगली निवासी ताहिर पुत्र सुभान शादियों में घोड़ी बग्गी व लाइटिंग का काम करता है। शनिवार को शाम 5 बजे ताहिर उसके बेटे मनमोहन उर्फ मोनू उम्र 17 वर्ष व नहर पार पल्ला निवासी साकिर पुत्र सद्दीक, मुकीम, दिलशाद, अरमान आदि को हमारे मना करने पर भी अपने साथ काम पर ले गया। 

लापरवाही से गई जान
उनके पास रात के करीब 10 बजे फोन आया कि आटा गांव में एक बरात में ताहिर द्वारा लापरवाही से उपरोक्त बच्चों को बिजली का करंट लग गया है। जिसमें मनमोहन उर्फ मोनू वा साकिर पुत्र सद्दीक की मौत हो गई है और उनके शव को मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में रखवा दिया है।

पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
इस घटना में घायल हुए अन्य तीन लड़के मेडिकल कॉलेज में दाखिल हैं। इस घटना के बारे में रविवार की सुबह थाना रोजका मेव पुलिस को शिकायत दी गई। जिसमें बलबीर की शिकायत पर आरोपी ताहिर पुत्र सुभान निवासी गांव शाहपुर नंगली के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

अभी नहीं हुई किसी की गिरफ्तारी
मामले के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं इस मामले में अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें