फरीदाबाद। पुलिस की अपराध शाखाओं ने वाहन चोरी के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने थाना डबुआ क्षेत्र से संबंधित बाइक चोरी के मामले में शंभू ठाकुरी निवासी सूरजकुंड को अमौलिक चौक से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गई। वहीं अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने थाना भूपानी क्षेत्र में दर्ज वाहन चोरी के मामले में सुमित निवासी भारत कॉलोनी, फरीदाबाद को गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से भी चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस की ओर से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद