फरीदाबाद। गांव फतेहपुर बिल्लौच में चोरों ने पांच किसानों के ट्यूबवेलों से बिजली के कॉपर तार चोरी कर लिए। घटना 23 अक्तूबर की रात की बताई जा रही है। मुकेश कुमार, विजय कुमार, शिवदत्त, गजराज और हरकेश यादव के ट्यूबवेलों से तार चोरी की गई है। किसानों ने पुलिस को बताया कि चोर तार जलाकर कॉपर निकालते हैं और उसे कबाड़ियों को बेच देते हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने कहा कि आरोपियों की पहचान के लिए दबिश दी जा रही है। संवाद