फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: निवेश के बहाने 17.42 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपियों को 4 दिन के रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश के बहाने 17.42 लाख रुपये की ठगी में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में जम्मू निवासी जसदीप सिंह सोढी और मोहम्मद मजीद शामिल हैं। पूछताछ में सामने आया कि जसदीप सिंह सोढी जम्मू में बंधन बैंक में काम करता है। इसने मोहम्मद मजीद का बैंक खाता खोलकर आगे ठगों को उपलब्ध करवाया था। इस खाते में ठगी के 5.50 लाख रुपये आए थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को 4 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


ठगी की शिकायत सेक्टर-19 निवासी महिला ने की थी। शिकायत में बताया गया कि वह गूगल पर शेयर बाजार में निवेश से संबंधित जानकारी सर्च कर रही थी। इसी दौरान एक लिंक पर क्लिक करने के बाद व्हाट्सएप मैसेज आए जिसमें ग्रुप जॉइन करने के लिए कहा गया। ग्रुप से जुड़ने के बाद उनको शेयर बाजार में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। ठगों के कहने पर उसने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 17.42 लाख रुपये निवेश कर दिए। इसके बाद न तो उसे कोई लाभ मिला और न ही निवेश की गई राशि वापस मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें