फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पूर्व सरपंच को बंधक बनाकर 1.04 करोड़ की डकैती में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, एक आरोपी अब भी फरार
विज्ञापन

72 लाख रुपये बरामद

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। फतेहपुर तगा गांव की जोहड़ कॉलोनी में पूर्व सरपंच अब्दुल कदीम को बंधक बनाकर 1.04 करोड़ रुपये की डकैती के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के अमरोहा निवासी नाजिम और तैयब के रूप में हुई है। दोनों ने अदालत में आत्मसमर्पण किया था। पुलिस ने उन्हें प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इस मामले में अब तक 72 लाख रुपये बरामद किए जा चुके हैं। एक आरोपी अब भी फरार है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, 25 सितंबर की रात अब्दुल कदीम अपने नए मकान में अकेले सो रहे थे। रात करीब 2:10 बजे चार-पांच नकाबपोश युवक घर में घुस आए। एक आरोपी ने उन पर पिस्टल तान कर कमरे की चाबी मांगी। इसके बाद आरोपियों ने उनके हाथ, पैर और मुंह बांध दिए। फिर लोहे की रॉड से कमरे और संदूक के ताले तोड़कर 1.04 करोड़ रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। शिकायत पर 26 सितंबर को धौज थाने में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच ने 10 अक्तूबर को इस मामले में साहुन खान, हैदर अली उर्फ इमामुद्दीन, मोहम्मद आरिफ और मोसीब आलम को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि अब्दुल कदीम के पड़ोसी साहुन खान को जमीन बेचने से मिली नकदी की जानकारी थी। उसने अपने परिचित लियाकत को इसकी जानकारी दी और डकैती की योजना बनाई। पुलिस के अनुसार, लियाकत पहले भी डकैती की वारदात में शामिल रहा है। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें