फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: टेलीग्राम टास्क के नाम पर 9.34 लाख रुपये की ठगी के मामले में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों में खाताधारक भी शामिल, खाते में आए थे ठगी के 50 हजार रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। टेलीग्राम टास्क के नाम पर ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने खाताधारक सहित दो आरोपियों को मथुरा से गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-77 निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से एक लिंक आया। जिस पर पार्ट-टाइम काम के लिए गूगल मैप्स पर रेटिंग और कमेंट करने के लिए कहा गया। जिस पर क्लिक करते ही वह एक टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ गया। उसने टेलीग्राम प्रीपेड टास्क में विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 9.34 लाख रुपये निवेश किए। लेकिन उसे कोई पैसा वापस नहीं मिला। जिस शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने अतुल (19) व मोहित (21) निवासी मथुरा उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।


पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अतुल खाताधारक है जिसने अपना खाता आगे मोहित को दिया था तथा मोहित ने यह खाता आगे ठगो को दे दिया। अतुल बी.कॉम व मोहित बी.ए का छात्र है। खाते में ठगी के 50 हजार रुपये आए थे। दोनों आरोपी दोस्त है जो मथुरा में आस-पास ही रहते है। दोनों आरोपियों की न्यायालय द्वारा जमानत मंजूर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें