फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: टास्क के बहाने 1.86 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- राजस्थान के जोधपुर से हैं दोनों आरोपी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। टेलीग्राम टास्क के बहाने 1.86 लाख रुपये की साइबर ठगी में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में राजस्थान जोधपुर के रविंद्र व मोहम्मद शरीफ शामिल हैं। दोनों आरोपियों को 5 दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ में सामने आया की दोनों आरोपी नितिन पाल का बैंक खाता लेने जोधपुर से दिल्ली आए थे। इसके बाद खाता आगे ठगों को दे दिया। इस खाते में ठगी के 38 हजार रुपये आए थे। रविन्द्र आईटीआई पास व मोहम्मद शरीफ बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि नितिन पाल (खाताधारक) व राजकुमार को मामले में पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-30 निवासी व्यक्ति ने दी थी। इसमें आरोप लगाया गया कि उनकी पत्नी के पास घर बैठे पैसे कमाने के लिए एक मैसेज आया। इसमें होटल की रेटिंग करने बारे कहा गया था। फिर उसे टेलीग्राम पर एक चैनल जॉइन करवाया गया और उसे टास्क दिए गए। ये टास्क पूरे करने पर महिला को ठगों ने 300 रुपये दिये। इसके बाद उसे प्रीपेड टास्क करके पैसे कमाने का लालच दिया गया और 1.86 लाख रुपये निवेश करा लिए गए। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें