फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमरे वाले चश्मे से बनाया अश्लील वीडियो: वायरल करने की दी धमकी, हापुड़ से दो दबोचे; इंस्टा रील से सीखा तरीका

Wed, 27 May 2026 08:32 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद पुलिस ने महिला के सैलून पर ग्राहक बनकर कैमरे वाले चश्मे से वीडियो रिकॉर्डिंग कर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 10 हजार रुपये ठगने वाले दो को हापुड़ से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी इंस्टाग्राम पर स्टिंग ऑपरेशन वीडियो देखकर इसी तरीके को अपनाते थे। पुलिस ने दोनों को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ब्लैकमेल कर 10 हजार रुपये ठगने वाले आरोपियों की पहचान प्रभात कुमार और अभिषेक राणा निवासी कमरूद्दीन नगर समाना, हापुड़ के रूप में हुई है। मंगलवार को हापुड़ से गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार फरीदाबाद निवासी महिला ने शिकायत में बताया कि 22 जनवरी को उसके पास एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने महिला को कुछ फोटो भेजकर बदनाम करने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। डर के कारण महिला ने आरोपियों द्वारा भेजे गए क्यूआर कोड पर दस हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। शिकायत के आधार पर साइबर थाना सेंट्रल में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

महिला के सैलून पर ग्राहक बनकर पहुंचे थे आरोपी
जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी इंस्टाग्राम पर एक स्टिंग ऑपरेशन वीडियो देखकर प्रभावित हुए थे। इसके बाद उन्होंने कैमरे वाला चश्मा खरीदा और वारदात को अंजाम देना शुरू किया। 
विज्ञापन


आरोपी महिला के सैलून पर ग्राहक बनकर पहुंचे और बातचीत के दौरान चश्मे में लगे कैमरे से वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली। साथ ही महिला का मोबाइल नंबर भी हासिल कर लिया। बाद में रिकॉर्डिंग भेजकर महिला को धमकाया गया और रुपये मांगे गए। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपी जून 2025 में बुलंदशहर के इसी तरह के मामले में जेल जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें