फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: लोन दिलाने के नाम पर ठगी में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने लोन दिलाने के नाम पर 46 हजार 970 रुपये की ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को 27 अप्रैल को नरवाना से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अनिल कुमार निवासी गांव दनोदा कलां तथा मनीष कुमार निवासी गांव फुलिया कलां जिला जींद के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि न्यू बसेलवा कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने फेसबुक पर लोन से संबंधित एक विज्ञापन देखा। विज्ञापन पर दिए गए लिंक पर क्लिक कर उसने अपनी पत्नी के नाम से फॉर्म भर दिया। फिर उसकी पत्नी के फोन पर कॉल आई, जिसमें बताया गया कि उनका 10 लाख रुपये का लोन स्वीकृत हो गया है। ठगों ने प्रोसेसिंग फीस के नाम पर उससे 46,970 रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवा लिए, लेकिन कोई लोन उपलब्ध नहीं कराया गया। इसके बाद पुलिस में शिकायत की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी दोस्त हैं। अनिल ने फेसबुक पर लोन संबंधी विज्ञापन चलवाया था और जब शिकायतकर्ता ने लिंक के माध्यम से अपनी जानकारी सांझा की तो उसने उससे संपर्क किया और लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। वहीं मनीष ने नवीन का बैंक खाता अनिल को उपलब्ध करवाया था, जिसमें ठगी की रकम प्राप्त हुई थी। खाताधारक नवीन को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया। जहां से उनकी जमानत मंजूर हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें