फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: होटल बुकिंग के नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। साइबर थाना एनआईटी की टीम ने होटल बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने गूगल पर फर्जी वेबसाइट के जरिए मसूरी के एक प्रतिष्ठित होटल की बुकिंग के नाम पर फरीदाबाद की एक महिला से 48 हजार रुपये ठग लिए थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल और मनीष के रूप में हुई है, जो राजस्थान के अलवर और डीग जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, सेक्टर-21डी निवासी पीड़िता ने मसूरी में होटल बुक करने के लिए गूगल पर सर्च किया था, जहां उसे आरोपियों का फर्जी नंबर मिला। आरोपियों ने पेमेंट फेल होने और रिफंड का झांसा देकर पीड़िता से तीन बार में कुल 48 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जांच में सामने आया कि आरोपी मनीष वेबसाइटों पर अपना नंबर डालकर शिकार फंसाता था, जबकि साहिल उसे फर्जी सिम और बैंक खाते उपलब्ध कराता था। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है ताकि अन्य वारदातों का पता लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें