फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ठेके का शटर तोड़कर चोरी करने वाले 2 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। ठेके का शटर तोड़कर चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 40 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सौरव निवासी नई दिल्ली ने थाना सूरजकुंड में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि प्रहलादपुर में उसका शराब का ठेका है।
विज्ञापन



6 अक्तूबर की रात को किसी ने गल्ले में रखे 1 लाख 30 हजार रुपये चोरी कर लिए। क्राइम ब्रांच एवीटीएस सिकरोना की टीम ने कार्रवाई करते हुए अजहरुद्दीन (24) व इमरान (24) निवासी गांव खोरी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि इमरान का ठेके के पीछे एक खोखा था। जहां दोनों आरोपी बैठकर नशा करते थे व नशापूर्ति के लिए 6 अक्तूबर की रात को उन्होंने ठेके का शटर तोड़कर गल्ले में रखे 1 लाख 30 हजार रुपये चुरा लिए। आरोपियों से 40 हजार 500 रुपये बरामद किए हैं। मामले में आरोपी हैदर को पहले ही गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया हुआ था। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें