फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: युवक पर कुल्हाड़ी से हमला करने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनिक कॉलोनी चौक के पास किया था जानलेवा हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सैनिक कॉलोनी चौक के पास शुक्रवार को हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने वसीम नामक युवक पर कुल्हाड़ी और डंडों से हमला करने वाले आरोपियों बड़खल निवासी आश मोहम्मद उर्फ समीर और उसके भाई अरबाज को दबोचा है।
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि मुख्य आरोपी आश मोहम्मद की अपनी पत्नी के साथ काफी समय से अनबन चल रही थी। आश मोहम्मद को शक था कि शिकायतकर्ता वसीम ही उसकी पत्नी को उसके खिलाफ भड़काता है। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए उसने अपने भाई के साथ मिलकर वसीम की हत्या की साजिश रची थी। वसीम ने पुलिस को बताया कि जब वह अपनी दुकान बंद कर गाड़ी से घर जा रहा था, तभी रेड लाइट के पास दोनों भाइयों ने उसे रोक लिया और जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें