फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। संगम विहार दिल्ली के रहने वाले आरोपी रजत कुमार (29) व राहुल चौहान (30) फर्जी कॉल सेंटर चलाते थे। गांव साहूपुरा निवासी एक युवक की शिकायत ने साइबर थाना बल्लभगढ़ में केस दर्ज कराया था। जिसके अनुसार 20 जून को एक्सिस बैंक के कथित कर्मचारी ने कॉल कर बताया कि क्रेडिट कार्ड की डिटेल भरने से लिमिट बढ़ जाएगी। जब उसने क्रेडिट कार्ड की डिटेल फर्जी बेवसाइट पर डाली तो कार्ड से कुल 29 हजार 425 रुपये कट गए। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दोनों आरोपियाें को पकड़ लिया। आरोपियों को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें