फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: संत नगर में पेयजल व जलभराव की समस्या का होगा स्थायी समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
पौने दो करोड़ रुपये की लागत से सुधरेगी इलाके की हालत, जल्द शुरू होगा काम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर के पुराने इलाकों में गंदगी, जलभराव और टूटी-फूटी पानी की पाइप लाइन के कारण लोगों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए प्रशासन ने अपनी तरफ से काम करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में संत नगर वार्ड नंबर 14 (पूर्व वार्ड नंबर 31) में नगर निगम ने सीवर और पानी की लाइनों के साथ-साथ आरसीसी ड्रेन का निर्माण करने की बड़ी परियोजना शुरू की है। कुछ ही दिनों में जमीनी स्तर पर इसका काम शुरू कर दिया जाएगा। करीब पौने दो करोड़ रुपये की लागत से यह कार्य किया जाएगा।

शहर में जलभराव और पेयजल की समस्या काफी पुरानी है। बारिश के दिनों में जगह जगह जलभराव हो जाता है। इसी परेशानी का समाधान करने के लिए नगर निगम सभी प्रमुख स्थानों पर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए काम कर रहा है। निगम के अधिकारी जमीनी स्तर पर उतरकर सर्वे कर रहे हैं और स्थानों को चिह्नित कर वहां पर समस्याओं के समाधान के लिए काम किया जा रहा है।
विज्ञापन




लंबे समय से बनी परेशानी से मिलेगी निजात
संत नगर और आसपास के मोहल्लों में सबसे बड़ी समस्या जर्जर सीवर लाइन और पानी की पाइप लाइन की है। सीवर ब्लॉकेज के कारण गलियों में गंदा पानी भर जाता है, जिससे बीमारियों का खतरा बना रहता है। वहीं पानी की पुरानी लाइनें अक्सर लीकेज करती हैं, जिससे गंदा पानी पीने योग्य पानी में मिल जाता है। स्थानीय लोग बार-बार शिकायत करते रहे हैं कि बरसात में हालत और भी खराब हो जाती है। लोगों को उम्मीद है कि इस परियोजना के बाद उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा।

सीवर के साथ पानी की नई पाइप लाइन डाली जाएगी
नगर निगम के नए प्रोजेक्ट के तहत यहां 300 एमएम और 250 एमएम की सीवर लाइन बिछाई जाएंगी। इसके अलावा 100 एमएम और 150 एमएम पानी की नई पाइपलाइन भी डाली जाएगी। इससे न केवल गंदे पानी की निकासी आसान होगी बल्कि स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति भी सुनिश्चित की जा सकेगी। लोगों को बार बार शिकायत नहीं देनी पड़ेगी। उनके घर तक स्वच्छ जल पहुंच सकेगा।

जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत
संत नगर के लोग वर्षों से बरसात में गलियों में घुटनों तक पानी भरने की समस्या झेलते आए हैं। खराब जल निकासी व्यवस्था के कारण बरसात का पानी कई दिनों तक रुका रहता है। इससे लोगों को न केवल आवाजाही में दिक्कत होती है बल्कि घरों में नमी और गंदगी भी फैलती है। परियोजना में शामिल आरसीसी नाले का निर्माण इस समस्या को जड़ से खत्म करने में मदद करेगा। नई नालियों के बनने से पानी का बहाव सही ढंग से होगा और गली-मोहल्लों में जलभराव की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।


तय समय सीमा में काम पूरा करने का लक्ष्य
नगर निगम की योजना है कि यह पूरा काम 10 महीने और 20 दिन के भीतर पूरा कर लिया जाए। यदि कार्य समय पर पूरा हुआ तो अगले साल की बरसात से पहले संत नगर के लोगों को काफी राहत मिल जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है जल्द ही एजेंसी का चयन कर जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन





नगर निगम की तरफ से लोगों की सुविधा के लिए लगातार काम किया जा रहा है। जल्द ही यह काम भी पूरा कर लिया जाएगा। - महेंद्र सिंह, कार्यकारी अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें