गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-39 की पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सेक्टर-46 के पास से दो युवकों को दो पिस्टल सहित गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-50 थाने में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) के घायल पानी बढ़ावे गांव निवासी ऋतिक उर्फ बंब (22) और पटना (बिहार) के रामनगर गांव निवासी ऋतिक उर्फ गांजा (22) के रूप में हुई है। आरोपी ऋतिक उर्फ बंब पर चोरी करने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने व शस्त्र अधिनियम के तहत आठ मामले राजस्थान व दिल्ली में पहले भी दर्ज हैं। आरोपी ऋतिक उर्फ गांजा पर छीनाझपटी करने के तहत एक मामला गुरुग्राम में दर्ज है। ब्यूरो