फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्मैक और गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। नशा तस्करी के आरोप में अपराध शाखा की टीमों ने दो अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने नेहरू कॉलोनी स्थित पावर हाउस के पास से कैफ को पकड़ा। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 8.05 ग्राम स्मैक बरामद हुई। वहीं, अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने पल्ला पावर हाउस, बाईपास रोड के पास से विशाल को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 302 ग्राम गांजा मिला। दोनों के खिलाफ डबुआ और सराय ख्वाजा थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें