नूंह। नूंह जिले के गांव निजामपुर में एक टेंपो चालक से मोबाइल छीनने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि गांव निजामपुर निवासी रफीक खान जो पेशे से ऑटो चालक हैं, 28 फरवरी को अपने ऑटो से घर लौट रहा था । जैसे ही वह मुख्य सड़क से अपने घर की गली में मुड़ा, उसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक उनकी ओर आए। पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल फोन छीन लिया और दोनों मौके से फरार हो गए। पुलिस द्वारा छानबीन करने पर सामने आया कि वारदात में गांव कांगरका निवासी बक्की पुत्र रायभान तथा अमरोहा उत्तर प्रदेश निवासी सोनू पुत्र महेंद्र, जो वर्तमान में कांगरका के घोड़ा फार्म में रह रहा है, शामिल हो सकते हैं। शिकायतकर्ता रफीक खान ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की और आरोपी सोनू व बक्की उपरोक्त को गिरफ्तार कर उनके कब्जा से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व छीने हुए मोबाइल फोन को बरामद किया गया । संवाद