फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिले में धूमधाम से किया गया होलिका दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले के विभिन्न गावों, सेक्टरों, कॉलोनियों और सोसाइटियों में होलिका दहन श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ किया गया। सेक्टर-2, 3, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 28, 29, 30, 31 और 45 सहित कई क्षेत्रों में विधि-विधान से होलिका दहन किया गया। वहीं आगमन सोसाइटी, रॉयल हेरिटेज, पुरी लैवेंडर, ओमेक्स, ओजोन, पार्कलैंड, डिस्कवरी पार्क, पार्क फ्लोर-2, एडल डिवाइन और पुरी प्राणायाम जैसी सोसाइटियों में सामूहिक रूप से आयोजन हुआ।

सुबह से ही महिलाओं ने पूजा-अर्चना की तैयारियां शुरू कर दी थीं। उपलों की माला बनाकर होलिका को अर्पित की गई और जल चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि व बच्चों की खुशहाली की कामना की गई। शाम होते ही निवासी एकत्रित हुए और मंत्रोच्चार के बीच होलिका दहन किया गया। इस दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन


सेक्टर-11 निवासी मनोज सिन्हा ने बताया कि हर वर्ष कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया जाता है और बड़ी संख्या में लोग भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। रॉयल हेरिटेज सोसाइटी के महेश और पुरी लैवेंडर सोसाइटी के आशीष गौड़ ने बताया कि सभी लोग मिलजुलकर त्योहार मनाते हैं और होली के दिन रंग, गुलाल और फूलों से होली खेली जाएगी।

जिले में लगभग हर सेक्टर, कॉलोनी और गांव में होलिका दहन किया गया। एनआईटी क्षेत्र में एनआईटी-1, 2 और 3 मार्केट ग्राउंड, एनआईटी-5 नंबर मार्केट पार्क (हनुमान मंदिर के पास) व एनआईटी 86-87 चौक पार्क में होलिका सजाकर दहन किया गया। सेक्टर एरिया में सेक्टर-15 कम्युनिटी पार्क (हुडा मार्केट के पास), सेक्टर-16 मुख्य पार्क, सेक्टर-21सी आरडब्ल्यूए पार्क, सेक्टर-29 हाउसिंग बोर्ड ग्राउंड, सेक्टर-37 मुख्य पार्क और सेक्टर-9-10 डिवाइडिंग रोड पार्क में आयोजन हुआ।
विज्ञापन


ओल्ड फरीदाबाद के पुराने चौक मंदिर परिसर, प्याली चौक क्षेत्र और पल्ला गांव की चौपाल में पारंपरिक तरीके से होलिका दहन किया गया। बल्लभगढ़ में राजा नाहर सिंह किला के पास मैदान, मेन बाजार, आदर्श नगर, सुभाष कॉलोनी और चावला कॉलोनी पार्क में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों में तिगांव, ददसीया, मोहना, छांयसा और अजरौंदा गांवों में भी परंपरागत रूप से होलिका दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें