फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 ने डबुआ कॉलोनी स्थित एक घर में डेढ़ साल पहले हुई आभूषण चोरी के मामले में दो आरोपियों संजय कॉलोनी, मुजेसर निवासी रवि (26) और दीपक (24) को गिरफ्तार किया है। दोनों को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपियों ने 29 जनवरी 2025 की रात पत्थर से मकान का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने चोरी किए गए आभूषण मुथूट फाइनेंस में गिरवी रखने की बात स्वीकार की। दोनों के कब्जे से मुथूट फाइनेंस की चार रसीदें बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार रवि के खिलाफ चोरी के सात और दीपक के खिलाफ तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। संवाद