फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेवानिवृत्त कर्मचारी से 13.07 लाख की ठगी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने पकड़े आरोपी
विज्ञापन

आरोपियों को 2 दिन के रिमांड पर लेकर की जा रही पूछताछ

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेवानिवृत्त कर्मचारी के खाते से 13.07 लाख रुपये ट्रांसफर कर ठगी मामले में दो आरोपियों को साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान फरीदाबाद के उत्तम नगर निवासी रॉकी और नंगला एंक्लेव निवासी मुकेश के तौर पर हुई। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि शिकायतकर्ता पहले गाजीपुर में नरेश भड़ाना के मकान में किराये पर रहता था। वो कीपेड वाला नॉर्मल मोबाइल प्रयोग करता था।
आरोपियों ने बताया कि ये कीपेड वाला नॉर्मल मोबाइल शिकायतकर्ता के बैंक खाता से लिंक था। मकान मालिक नरेश भड़ाना के लड़के कमल और धर्मेंद्र को इसका पता चल गया। उन्होंने शिकायतकर्ता का मोबाइल लेकर अपने मोबाइल में उसके नंबर से फोन-पे चलाया और रॉकी और मुकेश के खाता में पैसे ट्रांसफर कर दिए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को 2 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत गांधी कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने दी थी। जिसमें बताया गया कि सेवानिवृत्त होने के समय पर उनको 34 लाख रुपये मिले थे जो उनके बैंक खाते में थे। 3 मार्च को उनके मोबाइल पर मैसेज आया जिसमें बैंक खाते से 7 हजार रुपये कटने की डिटेल थी। शिकायतकर्ता ने बैंक जाकर इस बारे में पूछा तो पता चला कि खाते से यूपीआई के जरिये 13.07 लाख रुपये अब तक कट चुके हैं। शिकायत पर साइबर क्राइम थाना एनआईटी में एफआईआर दर्ज कर अब दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें