फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गाड़ी बुक कर लूट के प्रयास मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने पकड़े आरोपी
विज्ञापन

सेक्टर-31 थाना में दर्ज हुई थी एफआईआर

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-31 थाना इलाके में गाड़ी बुक कर लूट के प्रयास मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों में वेस्ट बंगाल के दार्जिलिंग निवासी अक्षय राय और बिमल शामिल हैं। दोनों आरोपी अब दिल्ली सागरपुर में रहते हैं।
आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि अक्षय व बिमल दोनों को किसी से मिलने फरीदाबाद आना था। इसके लिए अक्षय ने रैपिडो से गाड़ी बुक की थी। वो सेक्टर-29 पुल के पास पहुंचे तो उन्होंने चालक के गले पर चाकू लगा दिया और लूटने की कोशिश की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सेक्टर-31 थाना पुलिस को ये शिकायत दिल्ली निवासी गौरव ने दी थी। शिकायत में आरोप लगाया कि 27 अक्तूबर की रात को अक्षय नाम से किसी ने रैपिडो एप से सागरपुर, दिल्ली से सेक्टर-88, फरीदाबाद के लिए गौरव की गाड़ी बुक की थी। उसने गाड़ी में अक्षय और उसके दोस्त को बैठाया। जब वह सेक्टर-29 फरीदाबाद पुल के पास पहुंचा तो अक्षय ने चालक की गर्दन पर चाकू लगा दिया और गाड़ी को साईड में लगाने को कहा। फिर आरोपियों ने लूट की कोशिश की। पीड़ित के शोर मचाने पर लोग इकट्ठा होने लगे तो आरोपी वहां से भाग गए। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की। केस में अब दो आरोपियों को अपराध शाखा टीम ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें