फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। युवक से मारपीट करने के बाद जातिसूचक शब्द कहने पर पुलिस चौकी पर्वतीय कॉलोनी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों रमेश चन्द जोशी (44) व नवीन चन्द जोशी (47) निवासी गांव मेल्टा जिला अल्मोड़ा उत्तराखंड को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पर्वतीय कॉलोनी निवासी अनिल ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पड़ोसी विवेक व उसके परिजन उसे जातिसूचक शब्द कहते हैं। पूछताछ में सामने आया कि मामले में मुख्य आरोपी विवेक व भरत का प्लाॅट पीड़ित के घर के बगल में है। 19 जुलाई को विवेक व भरत ने रमेश व नवीन दोनों भाइयों को बुलाया और शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें