फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ठगी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच रुपये के पुराने नोट को एक करोड़ में खरीदने का दिया था लालच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पांच रुपये के पुराने नोट को एक करोड़ रुपये में खरीदने का लालच देकर एक व्यक्ति से 1,02,267 रुपये की ठगी की गई है। इस मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सिरसा के फतेहपुर नियामतखां निवासी नरेश (1) और नरेश (2) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सेक्टर-आठ निवासी पीड़ित ने फेसबुक पर पुराने सिक्के और नोट खरीदने-बेचने का विज्ञापन देखा था। उस पर दिए नंबर पर संपर्क करने पर एक व्यक्ति ने खुद को एक्सचेंज-बायर कंपनी से जुड़ा बताया। उसने पीड़ित को पांच रुपये के पुराने नोट के बदले करीब एक करोड़ रुपये देने का लालच दिया। इसके बाद कर, सिक्योरिटी और कस्टम फीस के नाम पर पीड़ित से 1,02,267 रुपये अलग-अलग बैंक खातों में जमा करवाए गए। रकम वापस नहीं मिलने पर पीड़ित ने साइबर थाना बल्लभगढ़ में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस जांच में पता चला कि दोनों आरोपियों ने साइबर ठगों को रकम मंगवाने के लिए बैंक खाते उपलब्ध करवाए थे। नरेश (1) ने पहले गिरफ्तार हो चुके विनोद का खाता उपलब्ध कराया था। इसमें ठगी के 28 हजार रुपये आए थे। नरेश (2) ने भी अन्य लोगों के बैंक खाते उपलब्ध करवाए थे। पुलिस अब उन खाताधारकों की तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें