फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दुबई के ठगों को भेजी थी खाते की जानकारी, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खाते में आए थे ठगी के 25 लाख रुपये, 1 करोड़ से अधिक की ठगी में की गई कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने ठगों को खाता उपलब्ध करवाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खाते में ठगी के 25 लाख रुपये आए थे। आरोपियों ने टेलीग्राम के माध्यम से दुबई खाते की डिटेल भेजी थी।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सेक्टर-16 निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि ठगों ने उससे व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर स्वयं को एलकेपी सिक्योरिटी लिमिटेड का कर्मचारी बताया। फिर शेयर मार्केट में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया। जिनकी बातों में आकर उनकी ओर से बताए गए मोबाइल एप को डाउनलोड कर शिकायतकर्ता निवेश करने लगा। एप के माध्यम से कुल 1 करोड़ 12 लाख 56 हजार रुपये निवेश कर दिए। जब अपनी निवेश राशि वापस लेने का प्रयास किया तो ठगों ने उससे 50 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की। ठगी का अहसास होने पर शिकायत की गई।
विज्ञापन

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने गांव नंगला हुकम सिंह, जिला गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश निवासी दीपक व गांव भाईपुर, जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश हाल ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश निवासी पंकज कुमार को 6 मई को कोसली (रेवाड़ी) से गिरफ्तार किया है।



दोनों आरोपी दोस्त हैं। पंकज पर पहले भी साइबर ठगी के मामले दर्ज हैं और वह भौंडसी जेल में बंद रहा है। जहां पर उसको खाता उपलब्ध कराने वाले टेलीग्राम चैनल की जानकारी प्राप्त हुई। जेल से बाहर आने के बाद टेलीग्राम चैनल के माध्यम से उसका शुभम से संपर्क हुआ। जिसको उसने खाता उपलब्ध करवाने के बारे में कहा। शुभम ने रामसिंह और साहिल के खाते की जानकारी लेकर पंकज के पास ग्रेटर नोएडा भेजी। जहां पर दीपक ने दोनों के खाते की जानकारी टेलीग्राम के माध्यम से आगे दुबई में ठगों को भेज दी। रामसिंह और साहिल, पंकज व दीपक के पास एक सप्ताह ग्रेटर नोएडा में रुके। इस दौरान खाता में ठगी के 25 लाख रुपये प्राप्त हुए थे। खाते को पंकज व दीपक ने ऑपरेट किया और खाते में आए ठगी के पैसे को आगे अन्य खाते में ट्रांसफर कर दिया।
विज्ञापन




दोनों को आगामी पूछताछ के लिए 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रामसिंह व साहिल को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। शुभम की गिरफ्तारी बकाया है, जिसकी तलाश साइबर थाना की टीम कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें