फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चाकू के बल पर लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
छीना गया मोबाइल बरामद, वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने चाकू के बल पर मोबाइल और बैग छीनने की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जतिन (22) निवासी ऊंचा गांव बल्लभगढ़ और नितेश (26) निवासी तिरखा कॉलोनी फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस ने छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। वहीं वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने मुख्य आरोपी जतिन को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, ताकि मामले में और खुलासा किया जा सके। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, गर्ग कॉलोनी निवासी सरित पुंडिर ने थाना आदर्श नगर में शिकायत दी थी कि 15 और 16 मई की रात वह बल्लभगढ़ बस स्टैंड से अपने घर जा रहा था। जब वह मुकेश कॉलोनी मेन रोड पर पहुंचा तो तीन बाइक पर सवार युवकों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने चाकू दिखाकर उसका मोबाइल फोन और बैग छीन लिया और मौके से भाग गए। शिकायत मिलने के बाद थाना आदर्श नगर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




जांच के दौरान क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी जतिन और नितेश को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी जतिन ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। घटना के दौरान इस्तेमाल की गई बाइक भी जतिन की ही थी और वही बाइक चला रहा था। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि वारदात के बाद छीना गया मोबाइल फोन आरोपी नितेश को बेच दिया गया था। पुलिस ने नितेश के कब्जे से मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। इसके बाद नितेश को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें