फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 47.75 लाख की ठगी में बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पुलिस ने 47 लाख की ठगी में बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कानपुर निवासी अमजद और प्रशांत के रूप में हुई है। इन पर आरोप है कि इन्होंने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर हुई करीब 47 लाख 75 हजार रुपये की ठगी में अपराधियों को बैंक खाता उपलब्ध करवाया था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सेक्टर-88 निवासी एक व्यक्ति से यस सिक्योरिटी नामक प्लेटफॉर्म के जरिए इंट्रा-डे ट्रेडिंग और आईपीओ में निवेश का झांसा देकर लाखों रुपये हड़प लिए गए थे। पुलिस ने इस मामले में जांच के दौरान दो आरोपियो को गिरफ्तार किया और पूछताछ में सामने आया कि 10वीं पास अमजद ने मोहम्मद अर्श से खाता लेकर प्रशांत को दिया था और 12वीं पास प्रशांत ने इसी खाते को मुख्य ठगों तक पहुंचाया। इस मामले में पुलिस पहले ही मोहम्मद अर्श और मोहम्मद तासिफ को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच टीम ने अब अमजद और प्रशांत को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें