फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दोस्त का जानकार बनकर 40 हजार रुपये ठगे, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए दोस्त का जानकार बनकर 40 हजार रुपये की ठगी करने वाले गिरोह से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमित कुशवाह निवासी जिला ग्वालियर (मध्यप्रदेश) तथा प्रताप परिहार उर्फ मोनू निवासी ग्वालियर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, सेक्टर-30 फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में शिकायत दी थी कि 22 फरवरी को उसके पास एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को उसके दोस्त रंजन सिंह का जानकार बताते हुए पैसों की जरूरत होने की बात कही। दोस्त पर भरोसा करते हुए पीड़ित ने बताए गए बैंक खाते में 40 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब उसने रंजन सिंह से संपर्क किया तो पता चला कि उसके नाम का इस्तेमाल कर साइबर ठगी की गई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि अमित बैंक खाते का धारक है, जबकि प्रताप ने उसका खाता साइबर ठगों तक पहुंचाया था। इसी खाते में ठगी की रकम ट्रांसफर हुई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें