फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डबुआ मंडी में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 21 Jul 2023 10:41 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पांच नामजद सहित करीब 12 के खिलाफ दर्ज किया था केसफड़-रेहड़ी वालों से उगाही के साथ-साथ शराब का कारोबार भी कमाई का अड्डा
विज्ञापन

कैलाश गठवाल
फरीदाबाद। डबुआ सब्जी मंडी में बुधवार रात ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर भय का माहौल बनाने वाले आरोपियों में से दो को क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश में पुलिस छापे मार रही है। डबुआ थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार रात पांच नामजद सहित करीब 12 के खिलाफ केस दर्ज किया था।
आरोपियों से पूछताछ में सामने आया डबुआ मंडी अवैध कमाई का गढ़ है। यहां लगने वाली रेहड़ी, फड़, छोटी दुकानों के साथ ही अवैध रूप से शराब का कारोबार अपराधी किस्म के लोगों की कमाई का अड्डा है। इसी कमाई को हथियाने के लिए गोलीकांड को अंजाम दिया गया है। करीब छह माह से मंडी में अवैध रूप से शराब बिक्री पर पुलिस ने नकेल कस रखी थी। सूत्रों के मुताबिक पिछले कुछ समय से शराब का काम अपने पैर पसार रहा है। इसके लिए आरोपियों ने अपने एक गुर्गे को मंडी में लगाया है। शिकायतकर्ता और आरोपी आपस में एक दूसरे को जानते हैं। गोलीकांड से पहले आरोपियों ने शिकायतकर्ता सागर से हर माह दस हजार रुपये की मांग की। मना करने पर आरोपियों को अपनी पकड़ ढीली होती दिखाई दी। मंडी में भौकाल बनाने के लिए आरोपियों ने सरेआम गोली चलाई ताकि लोगों में उनका भय बना रहे और कमाई आती रहे। क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 टीम ने आरोपी रोहित उर्फ चिकना और करण गढवाली को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

-
आसान काम नहीं है मंडी में रेहड़ी लगाना
डबुआ मंडी में कई साल से रेहड़ी लगा रहे एक व्यक्ति ने बताया यहां लगने वाले छोटे बाजार, रेहड़ी, फड़ और यहां तक की आढ़ती भी किसी न किसी रूप में अपनी कमाई का कुछ हिस्सा दबंगों को देते हैं। यहां कुछ दिनों पहले पार्किंग को लेकर भी विवाद हुआ था। तय रेट से ज्यादा की वसूली धड़ल्ले से की जा रही थी। सीएम फ्लाइंग की टीम के छापे में पार्किंग वसूली कम हुई। आढ़त में कम कर रहे कर्मचारियों का भी अलग दबदबा है, वे बाहरी आदमी को काम नहीं करने देते। हमलावरों में से कुछ नाम ऐसे हैं जो अभी तक गाजीपुर इलाके में ज्यादा सर्किये रहे हैं। अब उनकी नजर डबुआ मंडी पर है। यहां बड़े वाहनों से सामान की ढुलाई भी वही कर सकता है जिसकी पहचान दबंगों से है। हालांकि शिकायत मिलने पर पुलिस कार्रवाई करती है। ज्यादातर रेहड़ी वाले बाहरी लोग हैं। झगड़ा करने से बचने और दबंगों से सीधी टक्कर लेने की बजाय वह छोटा मोटा खर्चा देना ही बेहतर समझते हैं।
विज्ञापन


ये था मामला
डबुआ काॅलोनी निवासी सागर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया बुधवार रात दोस्त पंकज और मनीष के साथ मंडी में अपनी कार के पास खड़ा होकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान दो गाड़ी और स्कूटी पर सवार होकर करीब एक दर्जन युवक वहां आ गए। इनमें करण गढ़वाली, दत्तू, रोहित उर्फ चिकना, कमल भड़ाना, रंकित गुर्जर को उसने पहचान लिया। सभी के हाथ में लाठी, डंडे, राॅड व पत्थर थे। आरोपियों ने आते ही पथराव कर सागर की कार तोड़ डाली थी। रंकित गुर्जर व करण गढ़वाली ने ताबड़तोड़ सात राउंड फायर कर दिए। लोगों को एकत्रित होता देख आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद से सागर का पर्स भी गायब है उसमें आठ हजार रुपये सहित अन्य सामान था। सागर का आरोप है कि हमलावर अलग-अलग नंबरों से काल करके उससे 10 हजार रुपये हर माह मांग रहे थे। मना करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। आरोपियों के खिलाफ पहले भी हत्या, लूट व अवैध हथियार के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें