फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: टास्क पूरा करवाने के नाम पर 6.8 लाख ठगने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। साइबर थाना सेंट्रल पुलिस की टीम ने दो आरोपियों दीपक (20) व अभिषेक (20) को गिरफ्तार किया है।
साइबर थाना सेन्ट्रल में न्यू बसेलवा कालोनी ओल्ड फरीदाबाद में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में बतया था कि उसके पास व्हाट्सएप पर आनलाइन टास्क के रूप में रेटिंग कर पैसा कमाने बारे बताया गया था। पहले उसे कुछ पैसा कमवाया गया। इसके बाद लालच में फसाकर आरोपियों ने टेलीग्राम ग्रुप में उसे जोड़ दिया। शिकायतकर्ता से टास्क के रूप में अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 6,80,800 रुपये निवेश करा लिए। साइबर थाना सेंट्रल में मामला दर्ज होने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक (20) व अभिषेक (20) निवासी जोधपुर राजस्थान को जोधपुर से गिरफ्तार किया है। दीपक (20) खाताधारक है उसने अपना खाता कमीशन के लालच में आकर आगे अभिषेक (20) को दे दिया था। दोनों को पूछताछ के लिए 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 12 लाख ठगे, 2 आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने 12 लाख रुपये की ठगी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सेक्टर-14 निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि फेसबुक पर एक लड़की का मैसेज आया तथा खुद को टेक्सटाइल उद्योग में कार्यरत बताया। बाद में लड़की ने शेयर मार्केट में पैसे लगाकर अच्छा मुनाफा कमाने कीा लालच दिया। व्यक्ति ने उसके झांसे में आकर अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 12 लाख रुपये लगाए। बाद में ठगी का अहसास होने पर साइबर थाना सेंट्रल में मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश (31) व विनोद (30) निवासी गांव डूंगरवास जिला रेवाड़ी को उनके गांव से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने अपना खाता कमीशन पर आगे किसी को बेच दिया था। पूछताछ के लिए न्यायालय में पेश कर 2 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें