फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 47.75 लाख की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने पकड़े आरोपी
विज्ञापन

4 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही पुलिस टीम

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 47.75 लाख रुपये की ठगी में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में यूपी के कानपुर के रहने वाले मोहम्मद अर्श और मोहम्मद तासिफ शामिल हैं। इनसे पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी आपस में परिचित हैं। आरोपी मोहम्मद अर्श ने मोहम्मद तासिफ का बैंक खाता लेकर ठगों को दिया था। इस खाते में ठगी के 4.5 लाख रुपये आए थे।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी मोहम्मद तासिफ कानपुर के लक्कड़गंज क्षेत्र में ड्राई फ्रूट की दुकान चलाता है, जबकि मोहम्मद अर्श बेरोजगार है। दोनों आरोपियों को 4 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-88 के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। शिकायतकर्ता ने कहा कि वो यस सिक्योरिटी नामक निवेश प्लेटफॉर्म से व्हाट्सएप के माध्यम से जुड़े थे। ठगों ने निवेश पर मुनाफे का लालच देकर इनसे इंट्रा-डे ट्रेडिंग, स्टॉक व दो आईपीओ में कुल 47.75 लाख रुपये निवेश कर दिए। इसके बाद ठगों ने उनके कॉल और मैसेज का जवाब देना बंद कर दिया। ठगी का अहसास हुआ और मामला पुलिस तक पहुंचा। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें